गुरुग्राम: सेक्टर-37 में पुलिस कमिश्नर की निगरानी में नष्ट किए गए अलग-अलग मामलों में बरामद किए गए मादक पदार्थ
नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में बरामद किए गए मादक पदार्थों को शुक्रवार नष्ट कर दिया गया। पुलिस कमिश्रर विकास कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा सेक्टर-37 इन्डस्ट्रीयल एरिया स्थित बॉयटिक वेस्ट लिमिटेड कम्पनी में मादर पदार्थों को नष्ट (डिस्ट्रॉय) किया गया।