गुरुग्राम: खेड़की दौला थाना क्षेत्र में कैंटर में डीजल डलवाने के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से यूपी निवासी चालक की हुई मौत
16 मई की शाम चार बजे ट्रांसपोर्ट कंपनी से कैंटर लेकर मानेसर स्थित कंपनी से माल लोडिंग के लिए निकले थे। सेक्टर 85 स्थित पंप पर कैंटर में डीजल डलवाने पहुंचे। इसी दौरान पंप के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से कैंटर का पिछला हिस्सा लग गया। तेज आवाज के साथ कैंटर के दाहिने हिस्से के टायर भी फट गए। चालक सुमित चौहान की करंट लगने से मौत हो गई।