गुरुग्राम: जिले में चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं है अनुमति: डीसी
डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में गुड़गांव संसदीय क्षेत्र से 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों व राजनीतिक पार्टियों को चुनाव प्रचार के समय रोड शो, चुनाव रैलियों के लिए जनसाधारण को असुविधा न हो इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करनी होगी।