हरिद्वार: खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देने और दुष्कर्म करने के मामले में रानीपुर पुलिस ने शॉपिंग मॉल के मैनेजर को पकड़ा
अल्मोड़ा से रोजगार की तलाश में आई युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रानीपुर पुलिस ने शॉपिंग मॉल के मैनेजर ब्रजमोहन राठी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। ब्रजमोहन शादीशुदा है लेकिन उसने युवती को अविवाहित बताकर नौकरी पर भी रखवाया था और इसी का फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता ने SSP से शिकायत की थी।