हरिद्वार: एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों में दबिश देकर चार वारंटियों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने भी आज अलग अलग क्षेत्रों में दबिश देकर चार वारंटियो को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में अलग-अलग मुकदमे चल रहे हैं और लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने के बाद सभी के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए। आदेश के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।