हरिद्वार: सिडकुल में मिला अज्ञात शव निकला मोबाईल छीनने वाले का, धक्कामुक्की में सिर में चोट लगने से गई थी जान, आरोपी गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने दीप्ति विहार मार्ग पर मिले अज्ञात शव के मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में ब्रजमोहन को लक्सर स्थित उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक यूपी का सीतापुर निवासी नितिन आरोपी ब्रजमोहन से मोबाईल छीन रहा था, इसी दौरान सिर में चोट लगने से वह गिर कर मर गया जबकि नितिन दर के चलते फरार हो गया।