हरिद्वार: DM ने कई सरकारी दफ्तरों में मारा छापा, 10 बजे के बाद अनुपस्थित रहे कई विभागाध्यक्षों के वेतन रोकने के निर्देश
DM कमेंद्र सिंह ने कुर्सी संभालते ही अधिकारियों के पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को 10 बजे के बाद DM ने शिक्षा विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग में छापा मारा जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश मैथानी और आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित रहे। DM ने सभी के वेतन रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए।