हरिद्वार: शिवालिक नगर पहुंचे राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, केदारघाटी में बोर्ड लगाने को बताया सही फैसला
राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज शिवालिक नगर पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केदारघाटी में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर बोर्ड लगाने के फैसले को सही बताया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बाहरी तत्वों ने देवभूमि का माहौल खराब करने का प्रयास किया था। इसलिए ग्राम सभाओं ने अपने बचाव के लिए जो पोस्टर लगाए हैं वह फैसला सही है।