हरिद्वार: हरिद्वार समेत उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया चेकिंग अभियान, रानीपुर जीआरपी मुख्यालय ने दी जानकारी
हरिद्वार समेत उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनो पर जीआरपी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। रानीपुर जीआरपी मुख्यालय ने यह जानकारी दी। जीआरपी कर्मियों ने प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों में बैठे यात्रियों के सामानों की भी बारीकी से जांच की। एसपी जीआरपी सरिता डोबाल ने बताया कि क्राइम कंट्रोल और यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।