सदर: पत्रकारपुरम में जर्जर दीवार भरभराकर गिरी, कई वाहन दब गए
Sadar, Lucknow | Aug 19, 2026 लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम में आनंद प्लाजा के पास जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में कई वाहन दब गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने की सूचना स्थानीय निवासियों ने नगर निगम को दी। जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने की