हलसी: कैंदी गांव से हलसी थाना पुलिस ने मारपीट मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
हलसी थाना की पुलिस ने कैंदी गांव से हलसी थाना कांड संख्या 86/26 मारपीट मामले में इसी गांव के रहने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार अपराह्न 2 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. मामले में पुलिस ने कैंदी गांव के रहने वाले परशुराम रजक के पुत्र रामवीर कुमार उर्फ रणबीर कुमार को तथा हुलास रजक के पुत्र रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है.