Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

प्रतापगढ़। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे की कमाई से अर्जित करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। एसपी बी. आदित्य के निर्देशन में अरनोद पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि फरवरी में तस्कर नारायण मीणा से 5 करोड़ की एमडी व केमिकल बरामद हुआ था, जो कुख्यात तस्कर उस्मान खान के लिए काम करता था। जांच में सामने आया कि आरोपी का 60 लाख का मकान और 10 लाख की बोलेरो तस्करी के पैसों से खरीदी गई थी। नई दिल्ली कंपीटेंट अथॉरिटी से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने इस संपत्ति को फ्रीज कर बोर्ड लगा दिया है। #PratapgarhPolice #RajasthanPolice #DrugSmuggling #PropertySeized #ArnodPolice

Dungarpur, Dungarpur | Jun 5, 2026

MORE NEWS

प्रधानमंत्री परिषद की रिपोर्ट में डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट को 3 हिस्सों में बांटने की सिफारिश से हलचल तेज है। हालांकि, अंतिम फैसला परिसीमन आयोग करेगा, लेकिन सस्पेंस बरकरार है कि इसका असली फायदा किसे होगा—BJP, BAP या कांग्रेस?
कमेंट बॉक्स में अपनी राय तुरंत ठोकें और शेयर करें!

#Dungarpur #Banswara #RajkumarRoat #RajasthanPolitics Cut2CutLive JugalKalal BreakingNews

प्रधानमंत्री परिषद की रिपोर्ट में डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट को 3 हिस्सों में बांटने की सिफारिश से हलचल तेज है। हालांकि, अंतिम फैसला परिसीमन आयोग करेगा, लेकिन सस्पेंस बरकरार है कि इसका असली फायदा किसे होगा—BJP, BAP या कांग्रेस? कमेंट बॉक्स में अपनी राय तुरंत ठोकें और शेयर करें! #Dungarpur #Banswara #RajkumarRoat #RajasthanPolitics Cut2CutLive JugalKalal BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 27, 2026

मजदूरी के लिए निकला युवक, अगले दिन कोठरी में फंदे से लटका मिला शव

डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पादरड़ी गांव में नदी किनारे वाटर वर्क्स की एक कोठरी में 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन अगले दिन उसका शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना के एएसआई प्रवीण सिंह के अनुसार, पादरड़ी निवासी 20 वर्षीय राकेश शुक्रवार को मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह नदी किनारे वाटर वर्क्स की खुली कोठरी में उसका शव अपनी बेल्ट के फंदे से खूंटी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

#Dungarpur #Rajasthan #BreakingNews #DungarpurNews #SuicideCase

मजदूरी के लिए निकला युवक, अगले दिन कोठरी में फंदे से लटका मिला शव डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के पादरड़ी गांव में नदी किनारे वाटर वर्क्स की एक कोठरी में 20 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन अगले दिन उसका शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के एएसआई प्रवीण सिंह के अनुसार, पादरड़ी निवासी 20 वर्षीय राकेश शुक्रवार को मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह नदी किनारे वाटर वर्क्स की खुली कोठरी में उसका शव अपनी बेल्ट के फंदे से खूंटी पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। #Dungarpur #Rajasthan #BreakingNews #DungarpurNews #SuicideCase

Dungarpur, Dungarpur | Jun 27, 2026

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में 100 नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, बहाली की मांग तेज

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में आउटसोर्स एजेंसी के जरिए कार्यरत 100 नर्सिंगकर्मियों का धरना पांचवें दिन भी जारी है। सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में नर्सिंगकर्मियों ने सागवाड़ा विधायक समेत जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर बहाली की मांग की।
नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू और इमरजेंसी सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दीं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर काम किया।
उनका दावा है कि अस्पताल में 242 स्वीकृत पदों के मुकाबले सिर्फ 138 नर्सिंगकर्मी कार्यरत हैं। ऐसे में 100 अनुभवी कर्मचारियों की सेवाएं खत्म करने से मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। नर्सिंगकर्मियों ने जल्द बहाली की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

#Dungarpur #DungarpurMedicalCollege #NursingStaff #NursesProtest #HealthcareWorkers

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में 100 नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, बहाली की मांग तेज डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में आउटसोर्स एजेंसी के जरिए कार्यरत 100 नर्सिंगकर्मियों का धरना पांचवें दिन भी जारी है। सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में नर्सिंगकर्मियों ने सागवाड़ा विधायक समेत जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर बहाली की मांग की। नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि उन्होंने वर्षों तक आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू और इमरजेंसी सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दीं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने फ्रंटलाइन वॉरियर बनकर काम किया। उनका दावा है कि अस्पताल में 242 स्वीकृत पदों के मुकाबले सिर्फ 138 नर्सिंगकर्मी कार्यरत हैं। ऐसे में 100 अनुभवी कर्मचारियों की सेवाएं खत्म करने से मरीजों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। नर्सिंगकर्मियों ने जल्द बहाली की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। #Dungarpur #DungarpurMedicalCollege #NursingStaff #NursesProtest #HealthcareWorkers

Dungarpur, Dungarpur | Jun 27, 2026

प्रतापगढ़ में बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहाना, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

प्रतापगढ़ में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। शनिवार दोपहर तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे जिले का मौसम बदल दिया।"
"कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। सड़कों पर जलभराव हुआ, नालियां उफन पड़ीं और हाईवे-56 पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई।"
"अचानक हुई बारिश से राहगीर जहां-तहां रुकने को मजबूर हो गए। वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। उनका कहना है कि अब खरीफ फसलों की बुवाई रफ्तार पकड़ेगी।"
"यानी मानसून की पहली बारिश राहत भी लेकर आई... और शहर की तैयारियों की हकीकत भी सामने ले आई।"
#Pratapgarh #Monsoon #Rain #Monsoon2026 #Rajasthan WeatherUpdate

प्रतापगढ़ में बरसे मेघ, मौसम हुआ सुहाना, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी प्रतापगढ़ में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। शनिवार दोपहर तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे जिले का मौसम बदल दिया।" "कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। सड़कों पर जलभराव हुआ, नालियां उफन पड़ीं और हाईवे-56 पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई।" "अचानक हुई बारिश से राहगीर जहां-तहां रुकने को मजबूर हो गए। वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। उनका कहना है कि अब खरीफ फसलों की बुवाई रफ्तार पकड़ेगी।" "यानी मानसून की पहली बारिश राहत भी लेकर आई... और शहर की तैयारियों की हकीकत भी सामने ले आई।" #Pratapgarh #Monsoon #Rain #Monsoon2026 #Rajasthan WeatherUpdate

Dungarpur, Dungarpur | Jun 27, 2026

घर में चाय बना रही नवविवाहिता को सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ा दम

बांसवाड़ा के भुंगड़ा थाना क्षेत्र के वाड़गुन गांव में चाय बना रही 20 वर्षीय लचीता को जहरीले सांप ने पैर पर डस लिया। चीख सुनकर परिजन उसे तुरंत एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं और देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
लचीता की शादी इसी साल 14 अप्रैल को अनिल के साथ हुई थी। पति रोज़गार के लिए सूरत में काम करता है। हादसे की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया।
महज दो महीने पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, आज वहीं मातम पसरा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

#Banswara #SnakeBite #SnakeAttack #RajasthanNews #BreakingNews ViralNews

घर में चाय बना रही नवविवाहिता को सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ा दम बांसवाड़ा के भुंगड़ा थाना क्षेत्र के वाड़गुन गांव में चाय बना रही 20 वर्षीय लचीता को जहरीले सांप ने पैर पर डस लिया। चीख सुनकर परिजन उसे तुरंत एमजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं और देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लचीता की शादी इसी साल 14 अप्रैल को अनिल के साथ हुई थी। पति रोज़गार के लिए सूरत में काम करता है। हादसे की खबर मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गया। महज दो महीने पहले जिस घर में शहनाइयां गूंजी थीं, आज वहीं मातम पसरा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। #Banswara #SnakeBite #SnakeAttack #RajasthanNews #BreakingNews ViralNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 27, 2026