रामगंजमण्डी: चेचट बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाया गया, रामद्वारा तिराहा तक दुकानदारों को सामान बाहर रखने पर दी गई हिदायत
रामगंजमंडी के चेचट में सोमवार शाम करीब 5 बजे तहसीलदार भरत यादव और पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में बस स्टैंड पर पीला पंजा चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। वही सड़क किनारे लगने फल-फ्रुट्स व अन्य ठेलें वालो को हटाया गया। इस दौरान अधिकतर दुकानदारों ने अपने ठेले व रोड़ पर रखे समानों को स्वयं ही हटा लिया।