रामगंजमण्डी: 3 किलो 210 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक तस्कर चेचट से गिरफ्तार, पूछताछ जारी
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत रविवार शाम करीब 7 बजे एक तस्कर को 3 किलो 210 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ चेचट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी छोटू किराड़ चेचट थाना क्षेत्र के भोलू गांव का निवासी है। यह कार्रवाई कोटा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।