रामगंजमण्डी: सुकेत में घर पर खड़ी कार का भवानीमंडी टोल प्लाजा ने काटा टोल, कार मालिक ने टोल फ्री नंबर पर की शिकायत
रामगंजमंडी के सुकेत में शुक्रवार को घर पर खड़ी कार का टोल कटने का मामला सामने आया है। कस्बे से 40 किलोमीटर दूर स्थित भवानीमंडी टोल प्लाजा से करीब 1:30 बजे कार मालिक को मैसेज प्राप्त हुआ। जिसके बाद कार मालिक ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल फ्री नम्बर पर टोल प्लाजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।