रामगंजमण्डी: एसपी ने रामगंजमंडी थाने का निरीक्षण किया, कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की और पेंडिंग केस के निस्तारण के दिए निर्देश
रामगंजमंडी थाना और पुलिस चौकियों का शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने शहर के थाने में पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीना और सीआई मनोज सीकरवार के साथ बैठक की। जिसके बाद एसपी शंकर ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।