रामगंजमण्डी: कुम्भकोट निवासियों ने अवैध खनन और मौतों के मामले में स्टोन कंपनी के मालिक के खिलाफ सुकेत थाने में मामला दर्ज कराया
कुम्भकोट निवासियों ने अवैध खनन और मौतों के मामले मे स्टोन कंपनी के मालिक के खिलाफ धारा 3 में सुकेत थांर में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रामीण शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एकत्रित होकर थाने पहुचे जहां उन्होंने कम्पनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने कंपनी पर 70 वर्षों से ग्रामीणों मजदूरों का शोषण करने और अवैध खनन का आरोप लगाया है।