रामगंजमण्डी: चेचट के अलग-अलग स्थानों से 4 जुआरी गिरफ्तार, ₹1940 और 52 ताश के पत्ते किए गए जब्त
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 जुआरियों को अलग-अलग स्थान पर ताश के पत्तो पर दाव लगाते रविवार शाम करीब 7:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से 1 हजार 940 रुपए और 52 ताश के पत्ते भी बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी घनश्याम लोधा, मदनलाल लोधा और कैलाश लोधा गुडाला के निवासी है।