रायसेन: रायसेन जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्याऊ का शुभारंभ, नागरिकों को मिलेगी राहत
Raisen, Raisen | Apr 10, 2026 रायसेन। जिला पंचायत कार्यालय आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा द्वारा कार्यालय परिसर में शीतल पेयजल हेतु प्याऊ का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि जिला पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों के लिए पहुंचते हैं, जिन्हें पेयजल के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता था।