चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में 50 लाख की चोरी का खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 46 लाख बरामद
चित्तौड़गढ़। कोतवाली पुलिस ने 50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 16 अप्रैल 2026 को प्रार्थी विजयभाई 50 लाख का बैग लेकर आरटीसी ट्रावेल्स से भीलवाड़ा जा रहे थे। बस में साथ बैठे समीर खान ने बातों में उलझाकर कान्याखेड़ा के पास बस रुकवाकर अपने साथियो के साथ मोबाइल ओर बैग चुरा लिया।