विजयीपुर: विजयीपुर पुलिस ने शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए सरुपाई टोला के खापे मुसहर टोली में सघन छापेमारी की
शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए विजयीपुर पुलिस ने सरुपाई टोला स्थित खापे मुसहर टोली में सघन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस टीम के गांव में पहुंचते ही इलाके में हलचल मच गई। जवानों ने गांव के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ आसपास की झाड़ियों, सुनसान स्थानों और संदिग्ध ठिकानों पर घंटों तलाशी ली। पुलिस ने शराब निर्माण व भंडारण से जुड़े संभावित स्थानों की भी जांच