शाजापुर: आजाद चौक पर कलेक्टर व एसपी ने किया होली का पूजन, देर रात हुआ होलिका दहन
शाजापुर के आजाद चौक में कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपाल सिंह राजपूत के साथ ही होली उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने होली का पूजन किया। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद देर रात आजाद चौक में होली का दहन किया गया। इसी के साथ होली उत्सव की शुरुआत हुई। रंग पंचमी तक हर दिन शाजापुर के आजाद चौक में अलग-अलग आयोजन होंगे। इसे लेकर होली आयोजन समिति द्वारा तैयारी की गई है।