शाजापुर: शाजापुर के आजाद चाैक में होलिका दहन के लिए की गई आकर्षक सजावट, देर रात होगा होलिका दहन
शाजापुर के आजाद चाैक में होली उत्सव कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होलिका दहन के लिए आकर्षक सजावट की गई है। यहां होलिका की गोद में बैठे भक्त प्रहलाद की प्रतिमा लोगों के भी आकर्षक का केंद्र बनी हुई है। होली उत्सव के तहत आजाद चाैक में छह दिन तक आयोजन होंगे। जिनकी शुरूआत रविवार देर रात होलिका दहन से होगी।