शाजापुर: पालडी जोड फाटक के पास कालीसिंध से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
बेरछा थाना पुलिस ने पालडी जोड फाटक के पास कालीसिंध से एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रविवार को बेरछा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पालडी जोड फाटक के पास कालीसिंध से मुकेश कंजर को अवैध शराब के साथ पकड़कर शराब जब्त की है और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।