शाजापुर: होली के पांच दिवसीय रंगारंग महोत्सव पर शांति और सुरक्षा के लिए शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला फ्लैग मार्च
शहर में 5 दिवसीय होली के रंगारंग होली उत्सव में शांति और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों सहित शहर के प्रमुख मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला ।जिसमें शाजापुर कलेक्टर, एसपी, एडिशनल एसपी तीनों थाने के थाना प्रभारी, एसडीओपी ,तहसीलदार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए ।