शाजापुर: ग्राम झाैंकर में पुरानी रंजिश के चलते महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
ग्राम झाैंकर में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार शाम को मक्सी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम झाैंकर में मधु देथलिया के साथ संदीप द्वारा मारपीट की गई। संदीप ने मधु के साथ गाली गलाैज कर जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर मामले में केस दर्ज किया गया है।