शाजापुर: ग्राम दुपाड़ा के श्रीराम मंदिर पर मनाया गया उत्सव व भंडारे का हुआ आयोजन, मंदिर पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट
ग्राम दुपाड़ा के श्रीराम मंदिर पर उत्सव मनाया गया। रविवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार इस माैके पर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कर पूजन अर्चन किया गया। मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। उत्सव के माैके पर मंदिर में आकर्षक सजावट की गई।विद्युत साज सज्जा से मंदिर चमक उठा।