जगदलपुर: धान खरीदी में अनियमितता को लेकर कांग्रेस ने नगरनार में भाजपा सरकार के खिलाफ किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
पूर्व विधायक रेखचंद जैन व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगरनार में प्रदेश के किसानो को धान बेचने में हो रही परेशानी तथा भाजपा सरकार के किसान विरोधी रवैये के विरुद्ध किसानों के हित में भाजपा सरकार के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक ने नगरनार धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।