जगदलपुर: जगतु माहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं शालेय पत्रिका 'वनजा' का विमोचन कार्यक्रम संपन्न
बुधवार को शाम 4 बजे जगतु माहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं शालेय पत्रिका *वनजा* का विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं मनीराम कश्यप उपाध्यक्ष जिला पंचायत बस्तर के अध्यक्षता में बहुत ही भव्य वार्षिकोत्सव सह शालेय पत्रिका वनजा का विमोचन समारोह संपन्न हुआ।