जगदलपुर: उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए सहकारी समितियों और महिला समूहों से 20 दिसंबर तक जिला कार्यालय में आवेदन आमंत्रित
विकासखण्ड बस्तर के निरस्त शासकीय उचित मूल्य दुकान खण्डसरा, जामगांव एवं पखनाकोंगेरा के संचालन हेतु आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों, ग्राम पंचायतों, तीन महीने पहले पंजीकृत महिला स्व सहायता समूहों, वन सुरक्षा समितियों और अन्य पंजीकृत सहकारी समितियों से 20 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।नियत तिथि के पश्चात आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।