जगदलपुर: स्वच्छता सभापति और निगम आयुक्त ने तेतरकुटी सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान का लिया जायजा
मंगलवार को शाम 5 बजे स्वच्छता के सभापति नरसिंह राव ने तेतरकुटी सहित अन्य वार्डो में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। दरअसल स्वच्छता सभापति जगदलपुर शहर की सफाई व्यवस्था पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए निगम अमले के नगर के विभिन्न वार्डो में स्वच्छता अभियान का निरीक्षण करने निकले थे।