जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय ने परीक्षा फीस में की कटौती, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और विधायक किरण देव ने लिखी थी चिट्ठी
विधायक कार्यालय से मंगलवार शाम 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्l किरण देव की पहल पर शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में पारित शुल्क संरचना में सुधार कर परीक्षा शुल्क को कम करने आज विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में परीक्षा शुल्क को कम किया गया।