बगोदर: बगोदर हरिहरधाम में मिलन समारोह सह झामुमो सदस्यता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन, मंत्री सुदिव्य कुमार रहे मौजूद
बगोदर- हरिहर धाम रोड़ स्थित एक होटल में झामुमो के द्वारा मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का रविवार आयोजन किया गया।कार्यक्रम सुबह 11 बजे दोपहर साढे 12 बजे तक चला।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के नगर भवन विकास मंत्री मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल हुए। इस दौरान मौजूद झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फुल माला के साथ जोरदार स्वागत किया।