बगोदर: अटका मुंडरो रोड पर बिहारो के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई, दो लोगों की मौत व एक शख्स घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के अटका- मुंडरो रोड स्थित बिहारो के पास मंगलवार रात्रि तेज रफ्तार बाइक अंनियंत्रित बिजली पोल से टकरा गई।घटना से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप घायल हो गया।जिसका ईलाज हजारीबाग के सदर अस्पताल में चल रहा है।मृतक युवको का नाम आशीष कुमार व अभिषेक कुमार है।दोनो बगोदर थाना क्षेत्र के बिहारो गांव के रहने वाले है।