बगोदर: दोदलो के ढिबरा में 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ
बगोदर प्रखंड के दोंदलो के ढिबरा में 11 दिवसीय श्री -श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। जिसमें यज्ञ मंडप से महिलायें और कुवारी कन्याओं माथे में कलश लेकर समूचे गाँव का भ्रमण करते हुए स्थानीय नदी पहुँची जहाँ यज्ञाचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भर गया।