बगोदर: मुंडरो में महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई
बगोदर प्रखंड के मुंडरो बांधटोला में कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री श्री 108 माता पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ शनिवार से शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकल कर पूरे गांव भ्रमण करते हुए जलाशय पहुंचा जहां यज्ञाचार्य दिलीप कुमार पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया।तत्पश्चात कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया