बगोदर: पुरानी जीटी रोड बगोदर बस पड़ाव के पास बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड बस पड़ाव के समीप शुक्रवार को कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बगोदर बस पड़ाव पुरानी जीटी रोड के पास नावाडीह निवासी डेगन प्रसाद 60 वर्ष जो कि सड़क पार कर रहा था. तभी अटका की तरफ से आ रही हैं एक कोयला लदी बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट मे लिया।