चित्तौड़गढ़। निकुम्भ थाना पुलिस ने 10 मई की रात अर्पित मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर चुराए गए 9 मोबाइल फोन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 2 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार आरोपी अर्जुन खटीक (19) कई दिनों से दुकानों की रैकी कर रहा था।