बज्जू: जमीन विवाद में दो भाइयों को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला बज्जु थाने में दर्ज हुआ
Bajju, Bikaner | Aug 15, 2026 बज्जू थाना क्षेत्र के गोडू गांव में खेत की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक किसान और उसके भाई को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की ओर से पुलिस में शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश के बाद बज्जू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।