दमोह: सागर नाका पर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Damoh, Damoh | Jul 11, 2026 दमोह के सागर नाका स्थित खेरमाता मंदिर के पास शनिवार को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घायल ने रंजीत साहू पर हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची, बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।