*जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 साल से फरार 10 हजार का इनामी दबोचा*
*फर्जी पट्टों से जमीन बेचने वाला प्रदीप सिंह शेखावत गिरफ्तार, 5 मामलों में था वांछित*
*जयपुर:कमलेश आमेटा * जयपुर पश्चिम पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 4 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी पट्टों के जरिए जमीनों की खरीद-फरोख्त कर लोगों से लाखों की ठगी करता था।
पुलिस ने आरोपी *प्रदीप सिंह शेखावत (36) निवासी गांव सुलताना, जिला झुंझुनूं* को पकड़ा है। आरोपी वर्ष 2021 से पुलिस थाना विश्वकर्मा, जयपुर (पश्चिम) में दर्ज धोखाधड़ी के कई मामलों में वांछित था।
पुलिस के अनुसार आरोपी एक ही प्लॉट के *कई फर्जी पट्टे तैयार कर* अलग-अलग लोगों को बेच देता था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ऋण भी ले चुका है। लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठने के आरोप हैं।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) *प्रशांत किरण IPS* के निर्देशन में अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता व एसीपी अनुराग सहारण के सुपरविजन में थाना प्रभारी *रविन्द्र सिंह नरूका* के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने *मुखबिर तंत्र और तकनीकी सूचना* के आधार पर आरोपी को दबोच लिया!
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 और 2022 में *धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने व आपराधिक षड्यंत्र* की धाराओं में कम से कम *पांच मामले* दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। और भी खुलासे होने की संभावना है।