Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
No video available

भीलवाड़ा: प्रभारी मंत्री डॉ महेश जोशी एक दिवसीय दौरे पर, जनता की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश #bhilwara, #politics

Bhilwara, Bhilwara | Dec 6, 2021

MORE NEWS

🚨 जहाजपुर पुलिस का बजरी माफियाओं के सूचना तंत्र पर बड़ा प्रहार!

पुलिस की लोकेशन साझा कर अवैध बजरी कारोबार में मदद करने वालों पर अब शिकंजा कस गया है।

"श्री श्याम लोकेशन ग्रुप" से जुड़े 5 लोगों को डिटेन कर पूछताछ की गई, वहीं एक स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहन जब्त किए गए।

थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने साफ कहा—
"अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा, पूरे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।"

👏 पुलिस की कार्रवाई का आमजन ने तालियां बजाकर किया स्वागत।

#Bhilwara #Jahazpur #RajasthanPolice #BreakingNews #HarPalBharat BhilwaraNews

🚨 जहाजपुर पुलिस का बजरी माफियाओं के सूचना तंत्र पर बड़ा प्रहार! पुलिस की लोकेशन साझा कर अवैध बजरी कारोबार में मदद करने वालों पर अब शिकंजा कस गया है। "श्री श्याम लोकेशन ग्रुप" से जुड़े 5 लोगों को डिटेन कर पूछताछ की गई, वहीं एक स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहन जब्त किए गए। थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने साफ कहा— "अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा, पूरे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।" 👏 पुलिस की कार्रवाई का आमजन ने तालियां बजाकर किया स्वागत। #Bhilwara #Jahazpur #RajasthanPolice #BreakingNews #HarPalBharat BhilwaraNews

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

पुलिस महानिदेशक  राजीव कुमार शर्मा ने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण

पूर्व निरीक्षण में दिए निर्देशों की प्रगति जांची
लंबित प्रकरणों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश 

- अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

जयपुर:कमलेश आमेटा, 20 जुलाई                                    राजस्थान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गोद लिए सांगानेर पुलिस थाने का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालना एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध अनुसंधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को उत्कृष्ट थाना की अवधारणा के अनुरूप कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल, उप महानिरीक्षक पुलिस  कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  पारस जैन एवं सहायक पुलिस आयुक्त  हरिशंकर शर्मा उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक  शर्मा ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद अनुसंधान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि थाना पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण चेहरा होता है। यहां की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता का समावेश होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया मजबूत हो और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। 

- ये निर्देश भी दिए

श्री शर्मा ने केस ऑफिसर योजना के अंतर्गत चिन्हित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, महिला अत्याचार से संबंधित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में अनुसंधान पूर्ण कर प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर समाप्त करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कमजोर वर्ग से जुड़े अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने, पुलिस सत्यापन समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- सामुदायिक पुलिसिंग को बनाए अधिक प्रभावी

श्री शर्मा ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। बीट अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों पर बैठकें कर आमजन को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस की विभिन्न जनहितकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार को पुलिसिंग का मूल आधार बताया।

- सुधार कार्यों पर की सराहना

शर्मा ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा आमजन की सहज पहुंच के लिए किए गए सुधार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के सभी मानकों को समयबद्ध रूप से लागू कर सांगानेर थाने को प्रदेश के आदर्श थानों में विकसित किया जाए। थानाधिकारी श्री लिखमाराम एवं थाना स्टाफ द्वारा पूर्व में प्राप्त निर्देशों पर थाने के बेहतर रख-रखाव एवं आमजन को पुलिस की सहज सुलभता में किए सुधारों के बारे में जानकारी दी। 

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के तहत 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों द्वारा एक-एक पुलिस थाना गोद लेकर उसका मार्गदर्शन एवं नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक ने सांगानेर थाना गोद लिया है। उन्होंने 22 जून को किए गए प्रथम निरीक्षण में आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए थे। सोमवार को पुनः निरीक्षण कर उन निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की तथा सुधार कार्यों को और अधिक गति देने के निर्देश प्रदान किए। 
---

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण पूर्व निरीक्षण में दिए निर्देशों की प्रगति जांची लंबित प्रकरणों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश - अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश जयपुर:कमलेश आमेटा, 20 जुलाई राजस्थान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गोद लिए सांगानेर पुलिस थाने का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालना एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध अनुसंधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को उत्कृष्ट थाना की अवधारणा के अनुरूप कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल, उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन एवं सहायक पुलिस आयुक्त हरिशंकर शर्मा उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक शर्मा ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद अनुसंधान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि थाना पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण चेहरा होता है। यहां की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता का समावेश होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया मजबूत हो और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। - ये निर्देश भी दिए श्री शर्मा ने केस ऑफिसर योजना के अंतर्गत चिन्हित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, महिला अत्याचार से संबंधित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में अनुसंधान पूर्ण कर प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर समाप्त करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कमजोर वर्ग से जुड़े अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने, पुलिस सत्यापन समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। - सामुदायिक पुलिसिंग को बनाए अधिक प्रभावी श्री शर्मा ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। बीट अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों पर बैठकें कर आमजन को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस की विभिन्न जनहितकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार को पुलिसिंग का मूल आधार बताया। - सुधार कार्यों पर की सराहना शर्मा ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा आमजन की सहज पहुंच के लिए किए गए सुधार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के सभी मानकों को समयबद्ध रूप से लागू कर सांगानेर थाने को प्रदेश के आदर्श थानों में विकसित किया जाए। थानाधिकारी श्री लिखमाराम एवं थाना स्टाफ द्वारा पूर्व में प्राप्त निर्देशों पर थाने के बेहतर रख-रखाव एवं आमजन को पुलिस की सहज सुलभता में किए सुधारों के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के तहत 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों द्वारा एक-एक पुलिस थाना गोद लेकर उसका मार्गदर्शन एवं नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक ने सांगानेर थाना गोद लिया है। उन्होंने 22 जून को किए गए प्रथम निरीक्षण में आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए थे। सोमवार को पुनः निरीक्षण कर उन निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की तथा सुधार कार्यों को और अधिक गति देने के निर्देश प्रदान किए। ---

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

*संसार को बनाने वाले को चाहा तो अखण्ड सुख की प्राप्ति होगी- आचार्य रामदयालजी महाराज* 

 *रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग प्रारंभ, कल से समय सुबह 9 से 10 बजे तक रहेगा* 

भीलवाड़ा: निलेश काठेड़ ( वरिष्ठ पत्रकार ):20 जुलाई                जीवन में निष्काम भाव से किए गए कर्म ओर साधना ही सार्थक होती है। कामना ही जीवन में दुःख का सबसे बड़ा कारण होती है। रामजी ओर सद्गुरू की कृपा हो जाए ओर हम संसार की बजाय संसार बनाने वाले को चाहने लग जाए तो सारे दुःखो से मुक्ति मिलकर अखण्ड सुख की प्राप्ति होगी। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने सोमवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग का प्रारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने भीलवाड़ावासियों की श्रद्धा एवं भक्ति की सराहना करते हुए कहा कि सौभाग्यशाली होने से ही ये पांचवा चातुर्मास प्राप्त हुआ है। चातुर्मास में ऐसी साधना करनी है कि जीवन सत्यम शिवम सुन्दरम बन जाए। ये चातुर्मास परिवार व समाज को राम ओर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाला सिद्ध हो ऐसी मंगलकामना है। वह भाग्यशाली होते है जिन्हें चातुर्मास में सत्संग का लाभ प्राप्त होता है।
 आचार्यश्री ने सेवा भावना का महत्व समझाते हुए कहा कि हमारी सेवा संसार, सत्ता व पद प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए नहीं होकर परमात्मा को पाने के लिए होनी चाहिए। हमे कामना करनी चाहिए कि परमात्मा की कृपा मिले व उसका दीदार हो सके। उन्होंने कहा कि जीवन में चिंतन के धरातल पर चार तत्व जवाबदारी, जिम्मेदारी, समझदारी ओर ईमानदारी सदा हमारे पास रहने पर सारी समस्याओं का स्वत समाधान हो जाएगा।
 आचार्यश्री ने बताया कि चातुर्मास में दैनिक सत्संग का समय सुबह 8.30 से 9.30 बजे की बजाए श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप मंगलवार से सुबह 9 :00से 10: 00बजे तक रहेगा। प्रवचन के विश्राम पर डाड परिवार *राम राम सा* के सदस्यों द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 *चातुर्मास में होंगे प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न आयोजन* 

चातुर्मास में आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह 5 से 6  बजे तक रामधुनी के साथ सुबह  8.30 से 9: 00 बजे तक वाणीजी का पाठ होगा। प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक होंगे।
 सूर्यास्त के समय संध्या आरती होगी। गुरू पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा। 
चातुर्मास में 13 से 20 सितम्बर तक पूज्य वाणीजी प्रवचन सप्ताह में सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक एवं भागवत ज्ञान महोत्सव दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक मनाया जाएगा। आचार्यश्री अवतरण महोत्सव पर आध्यात्मिक कार्यक्रम 25 सितम्बर रात 8:00 बजे से होगा एवं आचार्यश्री अवतरण आनंदोत्सव 26 सितम्बर को सुबह 8:30 बजे से मनाया जाएगा। पंचमी गोटका जी की शोभायात्रा 15 अक्टूबर को निकाली जाएगी एवं चातुर्मास सम्पन्न 22 अक्टूबर को होगा।

*संसार को बनाने वाले को चाहा तो अखण्ड सुख की प्राप्ति होगी- आचार्य रामदयालजी महाराज* *रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग प्रारंभ, कल से समय सुबह 9 से 10 बजे तक रहेगा* भीलवाड़ा: निलेश काठेड़ ( वरिष्ठ पत्रकार ):20 जुलाई जीवन में निष्काम भाव से किए गए कर्म ओर साधना ही सार्थक होती है। कामना ही जीवन में दुःख का सबसे बड़ा कारण होती है। रामजी ओर सद्गुरू की कृपा हो जाए ओर हम संसार की बजाय संसार बनाने वाले को चाहने लग जाए तो सारे दुःखो से मुक्ति मिलकर अखण्ड सुख की प्राप्ति होगी। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने सोमवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग का प्रारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने भीलवाड़ावासियों की श्रद्धा एवं भक्ति की सराहना करते हुए कहा कि सौभाग्यशाली होने से ही ये पांचवा चातुर्मास प्राप्त हुआ है। चातुर्मास में ऐसी साधना करनी है कि जीवन सत्यम शिवम सुन्दरम बन जाए। ये चातुर्मास परिवार व समाज को राम ओर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाला सिद्ध हो ऐसी मंगलकामना है। वह भाग्यशाली होते है जिन्हें चातुर्मास में सत्संग का लाभ प्राप्त होता है। आचार्यश्री ने सेवा भावना का महत्व समझाते हुए कहा कि हमारी सेवा संसार, सत्ता व पद प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए नहीं होकर परमात्मा को पाने के लिए होनी चाहिए। हमे कामना करनी चाहिए कि परमात्मा की कृपा मिले व उसका दीदार हो सके। उन्होंने कहा कि जीवन में चिंतन के धरातल पर चार तत्व जवाबदारी, जिम्मेदारी, समझदारी ओर ईमानदारी सदा हमारे पास रहने पर सारी समस्याओं का स्वत समाधान हो जाएगा। आचार्यश्री ने बताया कि चातुर्मास में दैनिक सत्संग का समय सुबह 8.30 से 9.30 बजे की बजाए श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप मंगलवार से सुबह 9 :00से 10: 00बजे तक रहेगा। प्रवचन के विश्राम पर डाड परिवार *राम राम सा* के सदस्यों द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। *चातुर्मास में होंगे प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न आयोजन* चातुर्मास में आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह 5 से 6 बजे तक रामधुनी के साथ सुबह 8.30 से 9: 00 बजे तक वाणीजी का पाठ होगा। प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक होंगे। सूर्यास्त के समय संध्या आरती होगी। गुरू पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा। चातुर्मास में 13 से 20 सितम्बर तक पूज्य वाणीजी प्रवचन सप्ताह में सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक एवं भागवत ज्ञान महोत्सव दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक मनाया जाएगा। आचार्यश्री अवतरण महोत्सव पर आध्यात्मिक कार्यक्रम 25 सितम्बर रात 8:00 बजे से होगा एवं आचार्यश्री अवतरण आनंदोत्सव 26 सितम्बर को सुबह 8:30 बजे से मनाया जाएगा। पंचमी गोटका जी की शोभायात्रा 15 अक्टूबर को निकाली जाएगी एवं चातुर्मास सम्पन्न 22 अक्टूबर को होगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया "                                                                       भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                                        गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गोकुल डेयरी चैयरमैन, मुख्य सलाहकार, प्रबंध संचालक, जनरल मैनेजर, परिवारजन, समस्त कर्मचारी एवम मुख्य अतिथी एल के जैन (पुर्व प्रबंध संचालक भीलवाडा सरस डेयरी) उपस्थित रहे।

कार्यकम में प्रबंध संचालक अशोक चौबे ने बताया कि जिले के 11000 पशु पालको को गोकुल डेयरी उचित मुल्य के साथ साथ मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत 5रू प्रति लीटर एवम् अतिरिक्त प्रोत्साहन राशी अपने मद से दे रही है। डेयरी आने वाले सालो में 50000 लीटर प्रतिदिन दुध खरीद एवम् विकय के लक्ष्य के हिसाब से काम करेगी।

मुख्य सलाहकार मुरलीधर व्यास ने सभी कर्मचारीयो को आश्वस्त किया कि डेयरी हर साल वेतन भतो में बढोतरी के साथ आपके परिवार की आर्थिक एवम सामाजिक सुरक्षा के लिये भी काम करेगी।

मुख्य अतिथी एल के जैन ने सभी कर्मचारीयो को गुणात्मक काम करने के लिये प्रोत्साहित किया एवम् भविष्य में दूध एवम् दूध उत्पाद की नयी श्रृंखला शुरू करने की बात कही।

कार्यक्रम के अन्त में जनरल मैनेजर अमित व्यास ने सभी का आभार प्रकट करते हुये जिले एवम् जिले के आस पास के एरिया में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओ का जोडने का संकल्प किया।

गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया " भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गोकुल डेयरी चैयरमैन, मुख्य सलाहकार, प्रबंध संचालक, जनरल मैनेजर, परिवारजन, समस्त कर्मचारी एवम मुख्य अतिथी एल के जैन (पुर्व प्रबंध संचालक भीलवाडा सरस डेयरी) उपस्थित रहे। कार्यकम में प्रबंध संचालक अशोक चौबे ने बताया कि जिले के 11000 पशु पालको को गोकुल डेयरी उचित मुल्य के साथ साथ मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत 5रू प्रति लीटर एवम् अतिरिक्त प्रोत्साहन राशी अपने मद से दे रही है। डेयरी आने वाले सालो में 50000 लीटर प्रतिदिन दुध खरीद एवम् विकय के लक्ष्य के हिसाब से काम करेगी। मुख्य सलाहकार मुरलीधर व्यास ने सभी कर्मचारीयो को आश्वस्त किया कि डेयरी हर साल वेतन भतो में बढोतरी के साथ आपके परिवार की आर्थिक एवम सामाजिक सुरक्षा के लिये भी काम करेगी। मुख्य अतिथी एल के जैन ने सभी कर्मचारीयो को गुणात्मक काम करने के लिये प्रोत्साहित किया एवम् भविष्य में दूध एवम् दूध उत्पाद की नयी श्रृंखला शुरू करने की बात कही। कार्यक्रम के अन्त में जनरल मैनेजर अमित व्यास ने सभी का आभार प्रकट करते हुये जिले एवम् जिले के आस पास के एरिया में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओ का जोडने का संकल्प किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

*बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

आकोला (रमेश चंद डाड) बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39.800 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान क्रेटा कार (RJ14 VC6018) एवं मोटरसाइकिल (RJ51 SC1355) भी जब्त की गई। जीवा का खेड़ा चौराहे के पास दो प्लास्टिक कट्टों में डोडा चूरा बरामद हुआ, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक  सागर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेश आर्य (RPS) एवं वृताधिकारी मांडलगढ़  योगेश शर्मा (RPS) के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी बड़लियास जसवंत सिंह ने किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

*बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई* आकोला (रमेश चंद डाड) बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39.800 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान क्रेटा कार (RJ14 VC6018) एवं मोटरसाइकिल (RJ51 SC1355) भी जब्त की गई। जीवा का खेड़ा चौराहे के पास दो प्लास्टिक कट्टों में डोडा चूरा बरामद हुआ, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सागर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य (RPS) एवं वृताधिकारी मांडलगढ़ योगेश शर्मा (RPS) के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी बड़लियास जसवंत सिंह ने किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

भीलवाड़ा: प्रभारी मंत्री डॉ महेश जोशी एक दिवसीय दौरे पर, जनता की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश #bhilwara, #politics - Bhilwara News