गोहद: मालनपुर थाना क्षेत्र में भिंड-ग्वालियर हाईवे पर कार ने बाइक को टक्कर मारी, पति-पत्नी घायल
Gohad, Bhind | May 14, 2026 मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर कार नंबर एमपी 30 सी 5919 के चालक ने गुरुवार को लगभग 6 बजे मोटरसाइकिल सवार शिवकुमार तोमर एवं पत्नी सविता तोमर में टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।