जेवर: पौवारी गांव में नवनिर्मित गौशाला का भव्य शुभारंभ किया गया, स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के पौवारी गांव में शुक्रवार को नवनिर्मित गौशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ रूप से गांव में ही रहने वाली कबड्डी की महिला खिलाड़ियों द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया है।