जेवर: यमुना एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाली बस के खराब होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारी
ग्रेटर नोएडा की यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को दिल्ली से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाली बस के खराब होने की सूचना मिलती ही गौतम बुद्ध नगर के एसीपी सार्थक सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। वरिष्ठ अधिकारियों ने दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया है।