जेवर: रौनिजा गांव में घर से बाजार के लिए निकला 16 वर्षीय नाबालिग किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के रौनिजा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर से बाजार के लिए निकला 16 वर्षीय नाबालिग किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वहीं परिजनों ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया है कि उनका 16 वर्षीय पुत्र 27 जनवरी 2025 को घर से बाजार के लिए निकला था तभी से वह वापस नहीं आया है।