जेवर: ग्रेटर नोएडा के मेहंदीपुर गांव में जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने पंचायत की, विधायक रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के मेहंदीपुर गांव में गुरुवार को जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। किसानों ने जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं विधायक में किसानों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।