मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर की सख्ती से हायर सेकेंडरी हिंदी परीक्षा शांतिपूर्ण, 1169 में से 100 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा के तहत मुरैना में शुक्रवार को हिन्दी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया के अनुसार 1169 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1069 छात्र शामिल हुए,जबकि 100 अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित रही।वहीं हाईस्कूल कम्प्यूटर विषय की परीक्षा में एक छात्र शामिल हुआ।