वारासिवनी: खेत से लौटते 54 वर्षीय व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत
शेरपार निवासी 54 वर्षीय लोकचंद पिता धनसिंह बिसेन खेत में कार्य करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर वारासिवनी-कटंगी ट्रेन क्रमांक 78805 की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि लोकचंद को कम सुनाई देता था। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की विवेचना जारी है।