भदोही: भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग के घर नाबालिक नौकरानी मिलने के मामले में विधायक की पत्नी को हाईकोर्ट से मिली राहत
प्रयागराज-भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के घर नाबालिग नौकरानी मिलने के मामले में विधायक की पत्नी सीमा बेग को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सीमा बेग की अग्रिम जमानत याचिका मंज़ूर कर ली है। 7 जुलाई को अदालत ने इस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीमा बेग ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी।